मीरजापुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रधान डाकघर फतहां पर डाक कर्मचारियों द्वारा 22 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करके अपनी मांगों को पूरा किए जाने का आवाहन भारत सरकार से किया गया। मांगों को पूरा ना होने तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस संबंध में जब संघ के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर हम सभी कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका वजह है कि हम लोग वर्षों से अपने कामों को कर रहे हैं किंतु सरकार हमारे साथ कर्मचारी हित की बात ना करके कर्मचारी विरोधी होती जा रही है। हमारी मांगों में मुख्य रूप से जनवरी माह का महंगाई भत्ता अभी तक जारी नहीं किया गया है। एक-एक करके सभी विभाग में बेचा या प्राइवेट किया जा रहा है। हड़ताल करने को आप देश विरोध से जोड़ दे रहे हैं। जिसका कोई मतलब नहीं बनता है। सभी कर्मचारी भारत के इकोनॉमिक्स में श्रम से सभी कर्मचारी अपना योगदान देते हैं। वहीं पुरानी पेंशन ओपीएस को
बहाल करने के लिए कमेटी गठित करने की मांग की गई है। जिसमें 2004 के बाद की नियुक्ति के कर्मचारी ही कमेटी के सदस्य हो या जो इस समय एनपीएस का पेंशन ले रहे हो, वह इस कमेटी के सदस्य बने। तभी पुरानी पेंशन पर निर्णय हो पाएगा। इसलिए सभी विभाग के कर्मचारी को इस बात को सोचना है कि आपका यूनियन जब तब है, तब तक आपका विभाग है। जब विभाग ही नहीं होगा तो कोई यूनियन भी नहीं होगा। इतना नहीं नहीं बल्कि अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार एक-एक करके सभी सुविधाओं से सरकारी कर्मचारी को वंचित कर रही है। प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी के साथ कार्यकारी सचिव दिवाकर शुक्ला, मंगल भारती, उमा मौर्या, मंगला पांडेय, राजेश कश्यप, आशुतोष त्रिपाठी, जगदीश दुबे, सतीश, दिनेश तिवारी आदि लोग तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
हड़ताल:-22 सूत्रीय मांग को लेकर डाक कर्मियों ने किया हड़ताल
---Advertisement---

