हत्या:-पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य का दाहिना हाथ काटकर शव को जलाया,हत्या

By:

On: Wednesday, March 23, 2022 3:47 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-ओबरा थानांतर्गत ग्राम पंचायत बैरपुर के टोला सागरदह निवाड़ी पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या कर शव टोले के पास स्थित एक नाले में बुधवार को मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वही घटना की सूचना पर ओबरा थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिला शव कई दिन पूर्व का होने के कारण क्षत विक्षत हो गया है।मृतक पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य उजागिर भारती (45) पुत्र बुद्धिराम बीते 18 मार्च से गायब थे। उनके गुमशुदगी की सूचना ओबरा थाने में मिलने के बाद मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस सहित परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। मृतक कृषक का काम करता बताया जाता है

बुधवार को दिन में डेढ़ बजे के करीब नाले में पूर्व सदस्य का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया। नाले में मिले शव को देखकर स्पष्ट हुआ कि कुल्हाड़ी से उनका दाहिना हाथ काटा गया है। हत्या के बाद शव को जलाया भी गया है। शव मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर ओबरा और अनपरा पुलिस पहुंच गई। चूंकि वह नाला ही दोनों थाने की सीमा तय करता है, लिहाजा दोनों थानों की पुलिस में कुछ देर उहापोह की स्थिति बनी रही।

शाम तक मौके पर ओबरा पुलिस ने शव का पंचनामा शुरू कर दिया। पुलिस मामले में आशनाई सहित कई अन्य पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है। ओबरा थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारणों के बारे में बताया जा सकता है। उधर ग्राम प्रधान बैरपुर सुनील कुमार ने बताया कि बीते 18 मार्च से उनकी खोजबीन की जा रही थी। मृत उजागिर के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की किंतु मामले का राजफाश अब तक नहीं हो सका।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment