सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर के चंडी तिराहा के समीप समाजसेवी कोमल पांडेय के नेतृत्व में यहां होली मिलन समारोह मनाया गया। होली के बाद भी रिश्तों में मिठास घोलने के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। मौके पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशी का इजहार कर शुभकामनाएं दी
गई। इस दौरान कोमल पांडेय ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इससे हमारे अंदर मेलजोल से रहने की भावना पुष्पित होती है। कार्यक्रम में कबिता जायसवाल, पूनम गिरी, मंजू गिरी, रेनू शर्मा, शांति देवी,
शशि पांडेय, अंशिका गिरी, उर्मिला, इंदू यादव, सिंधू शुक्ला, कशिश शर्मा, रिंशू सिंह, बेबी, नीरज गिरी, मनीषा राय आदि मौजूद रही।
महिलाओं ने मनाया होली मिलन समारोह होली मिलन समारोह में महिलाओं ने खूब की मस्ती
---Advertisement---

