मारवाड़ी युवा मंच के होली मिलन समारोह में गुंजा भक्ति रस

By:

On: Monday, March 21, 2022 3:25 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रविवार को राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित राजस्थान भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ श्याम बाबा के कीर्तन से हुआ। रात तक भजनों की गूंज रही।मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। लोगों ने अबीर-गुलाल लगाया और फूलों की होली खेली गई। यहां भजन गायक व संगीतकार रोहित तिवारी (बाबा) ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये हैं, होरी खेल रहे बांके बिहारी आदि भजन पेश किए। संजीव शर्मा ने हारे का है तू सहारा सांवरे समेत कई अन्य भजन सुनाया। सदर विधायक ने मंच के कार्यों की सराहना की।मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने भविष्य में भी ऐसे ही कार्यों को करने की शपथ ली। इस मौके पर महामंत्री शिखर केडिया, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी हिमांशु केजरीवाल, विजय कनोडिया, विमल अग्रवाल, विनोद झुनझुनवाला, रवि अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment