दो बाइको की टक्कर,एक महिला सहित तीन घायल

By:

On: Monday, March 21, 2022 10:20 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-स्थानीय थाना क्षेत्र के पगिया तिराहे के पास सोमवार को लगभग 9बजे के आस पास दो बाइक में टक्कर हो जाने से एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए ग्रामीणों की मदद से पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहा एक कि हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के पगिया तिराहे के पास सोमवार को रॉबर्ट्स गंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी आशुतोष दुबे 35 वर्ष पुत्र जितेंद्र नाथ दुबे बाइक द्वारा अपनी मां को लेकर किसी काम से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे ज्योही पगिया तिराहे के पास पहुंचे कि अनियंत्रित होकर कर्मा निवासी संजू 34 वर्ष पुत्र लालमनी की बाइक से पीछे की तरफ से टकरा गए।टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और चोटिल हो गए घटना देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख आशुतोष दुबे को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया । बाकी दो लोगों का इलाज जारी है ।सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment