किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,दोनों आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Friday, March 18, 2022 2:16 PM

---Advertisement---

पुलिस ने मेडिकल के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल के लिए भेजा है।
Duddhi:-पुलिस चौकी अमवार क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। शुक्रवार को महिला पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ दुद्धी राम आशीष यादव ने बताया कि सूचना मिली कि पुलिस चौकी अमवार क्षेत्र में गुरुवार को 16 वर्षीय लड़की के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित लड़की के पिता के तहरीर पर दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक राजन कुमार और पवन कुमार के खिलाफ 376(डी) सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment