जिला अस्पताल की इमरजेंसी बनी अखाड़ा,आपसी विवाद के जमकर चले लात-घूंसे

By:

On: Friday, March 11, 2022 2:36 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-जिला अस्पताल इमरजेंसी आज अखाड़े में उस समय तब्दील हो गयी, जब आपसी विवाद में दो सगे भाई आपस में लड़ गए । सभी भाइयों में जमकर लात घूंसे चले इसी दौरान इमरजेंसी में मौजूद स्वास्थ विभाग के कर्मचारी और आम लोगों ने उनका बीच-बचाव किया लेकिन इमरजेंसी में हंगामे जैसे हालात बन गए।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुराने आरटीओ ऑफिस के लेकर कलेक्ट्रेट में कार्यरत राजेश्वर चौबे के चार बेटे परिवार में रहते हैं बीते दिनों राजेश्वर चौबे ने कुछ जमीन देखी थी इसको लेकर भाइयों में विवाद बना हुआ था । इसी को लेकर आज परिवार में विवाद हो गया और आपस मे मारपीट हुई । इसके बाद सबसे बड़े भाई ने स्वयं को चोट लगने की बात कह कर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा। उसके पीछे पीछे उसका सगा छोटा भाई भी मौके पर अस्पताल में आ गया और बड़े भाई का वीडियो बनाएं लगा। इससे नाराज होकर बड़े भाई ने वहां मौजूद अपने छोटे भाई की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इससे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामे जैसे हालात हो गए वहां मौजूद अस्पताल कर्मियों ने इसी तरह दोनों को हटाया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment