घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-बटन दबाते ईवीएम मशीन का वीडियो वायरल करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। घोरावल विधानसभा में बटन दबाते ईवीएम मशीन का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन डैमेज़ कंट्रोल में जुट गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। ईवीएम मशीन में वोट देते हुए बटन दबाने का फोटो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। तिलौली कला के भाजपा नेता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद प्रकाश पटेल ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें हरे रंग के कुर्ते में ईवीएम मशीन में कमल के फूल निशान पर बटन दबाते देखे जा रहे हैं। उन्होंने इस तरह का फोटो और अपनी पत्नी के साथ फोटो फेसबुक पर वायरल किया। इसके बाद लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी कि एक तरफ प्रशासन मतदान के दौरान आम आदमी और मीडिया के साथ कड़ाई से पेश आ रहा है वही भाजपा नेता द्वारा नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए मतदान करते समय इस तरह का फोटो खींचना मतदान कर्मियों एवं प्रशासन पर सवालिया निशान लगाता है। हालांकि वायरल होने के बाद उक्त भाजपा नेता ने ईवीएम मशीन में कमल का बटन दबाते हुए फोटो डिलीट कर दिया लेकिन तब तक बहुत से लोगों ने उस का स्क्रीनशॉट ले लिया और फोटो सेव कर लिया। इस संबंध में एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच करा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पीठासीन अधिकारी वीरेंद्र बूथ संख्या 56 तिलौली कला ने थाना करमा पर मामले में आरोपी आनंद प्रकाश पुत्र अमरेश निवासी तिलौली कला के विरुद्ध ईवीएम की बटन दबाते फ़ोटो व वीडियो वायरल करने के कारण मुकदमा दर्ज़ कराया। उक्त मामले में थानाध्यक्ष करमा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के तहरीर के आधार पर धारा 130 लोक प्रतिनिधित्व निवारण अधिनियम 1951 का मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।
बटन दबाते ईवीएम मशीन का वीडियो वायरल पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज
---Advertisement---

