सोनभद्र’:-पन्नूगंज थाने के मझडढ़ गांव में मामूली विवाद में दो पक्ष में चाकूबाजी हो गई। इसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार की लगभग शाम 5बजे की हैं मझडढ़ गांव का रिंकू गुप्ता (24) पुत्र मुन्नर गुप्ता अपने घर के सामने आटो धो कर रहा था। इसी बीच नारद बिंद (30) पुत्र बचऊ बिंद वहां आ गया और आटो धोने से मना करने लगा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच नारद बिंद ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया। यह देख मुन्नर गुप्ता बीच बचाव करने लगे लेकिन आरोपी ने मुन्नर पर भी हमला कर दिया। चाकू के हमले में बाप-बेटे घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने घायल बाप-बेटे को जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नारद बिंद को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है
पानी के विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी,पिता पुत्र घायल
---Advertisement---

