रालोद सदस्य अभय पटेल ने चौधरी जयंत सिंह जी के कार्यक्रम में चलने के लिए किसानों से किया अपील

By:

On: Thursday, March 3, 2022 1:41 AM

---Advertisement---

चौधरी जयंत सिंह जी के पूर्वांचल की धरती पर उतरने से यहां के किसानों में जबरदस्त उत्साह

 

सोनभद्र- रालोद सदस्य अभय पटेल ने बताया कि कल वाराणसी के ऐढ़े गांव में होने वाली संयुक्त रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी भी रैली को संबोधित करेंगे, चौधरी साहब के पूर्वांचल के धरती पर उतरने से पूर्वांचल के किसानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, अभय पटेल ने गांवों में किसानों से वाराणसी चलकर चौधरी साहब के विचारों को सुनने की अपील की। गांवों में लोग चौधरी जयंत सिंह जी में उनके दादा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की छवि बता रहे हैं, किसानों ने बताया कि किसानों एवं कामगारों की हितैषी राष्ट्रीय लोकदल ही है, रालोद तीन पीढ़ियों से किसान हित में काम करता आ रहा है। पूर्वांचल के सोनभद्र में सोनपम्प का निर्माण रालोद के संस्थापक चौधरी अजित सिंह जी ने पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीकान्त त्रिपाठी जी के प्रयास से कराया गया था, पूर्व में चौधरी अजित सिंह जी तथा चौधरी जयंत सिंह जी सोनभद्र में किसान महापंचायत कर चुके हैं, यहां के किसान चौधरी जयंत सिंह जी को लेकर काफी उत्साहित हैं तथा रालोद से जुड़ना चाहते हैं, किसानों ने किसान आंदोलन को भी देखा है, किसान आंदोलन में यदि कोई राजनीतिक पार्टी शामिल हुई तो सबसे पहले राष्ट्रीय लोकदल। किसान आंदोलन समाप्त होने को था, लेकिन चौधरी अजित सिंह जी के एक आवाज ने किसान आंदोलन में जान डाल दी थी। अभय पटेल की टीम में महिमा प्रताप सिंह, नीतेश सिंह, अनिल त्रिपाठी, रमाशंकर मौर्य, सुभाष चौहान, गुड्डू पटेल, सुनील गुप्ता, शिवम त्रिपाठी, श्यामू प्रसाद, शिवम केसरवानी, आशुतोष सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह ने गांवों में जाकर किसानों से वाराणसी चलने की अपील की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment