प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सजग,मंच के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र:-प्रधानमंत्री मोदी के सोनभद्र आगमन से पहले बुधवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को पुलिस ने उनके सोनभद्र स्थित पैतृक आवास पर नजरबंद कर दिया ।
इसपर नाराज समर्थकों नें कहा
यह लोकतंत्र की ताकत का नाजायज उपयोग है खुद की नाकामयाबी को छुपाने के लिए। कहा सरकार को विफलता का एहसास हो गया है, और यही सत्य भी है।
मंच के लोगो ने अपने अध्यक्ष को नजरबंद किए जाने का किया विरोध प्रदर्शन के माध्यम से ।
पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह पुलिस का पहरा संघर्ष करने वाले नेताओं पर नहीं सीधा-सीधा लोकतंत्र पर पहरा लगाने का प्रयास है भाजपा सरकार में । जो लोकहित के लिए कत्तई ठीक नहीं । कहा सरकार तथा सरकार के लोगों को परिवर्तन का डर सताने लगा है । मंच के छात्र नेता अभय पटेल ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नजरबंद किए जाने को लेकर चिंता जताई और कहा कि यह हिटलरशाही है सरकार की । वहीं किसान मंच के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने कहा कि अपनी दोषपूर्ण नीतियों के कारण सरकार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कहा भाजपा के शासन काल मे सर्वाधिक दोहन किसानों का किया गया है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के जिलाध्यक्ष सुमित मिश्रा तथा चतरा प्रमुख ने कहा
जनहित की लड़ाई लड़ने वाले नेताओं को ऐसे पुलिस के बल पर दबाने का प्रयास भाजपा की सरकार को मंहगा पड़ेगा। सोनभद्र के किसान तथा कामगार श्रीकांत त्रिपाठी को नजरबंद किए जाने से बेहद नाराज हैं। इस मौके पर मंच के कार्यालय पर आलोक पटेल, भूषण पटेल, उदय प्रकाश पटेल, विनय, चौधरी महेंद्र सिंह, रमाशंकर मौर्य, पंकज पटेल, रामाशीष, राममूरत, सुनील गुप्ता, केशव सिंह, सन्तोष पटेल उपस्थित थे।

