सोनभद्र:-1 मार्च 2022 को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिनांक 3 मार्च 2022 को जनपद सोनभद्र के हाइडिल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे l जनपद सोनभद्र की चारों विधानसभा 400 घोरावल 401 रावटसगंज 402 ओबरा एवं 403 दूधी के सम्मानित मतदाताओं और आम जनमानस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के सभी पदाधिकारी एवं समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारी विधानसभा पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी जिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी नगर पदाधिकारी सेक्टर पदाधिकारी बूथ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी की विचारो को सुने और समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनावे l
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन 3 मार्च को हाइडिल मैदान में
---Advertisement---

