भाकपा माले ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड को अपने पार्टी का समर्थन दिया

By:

On: Saturday, February 26, 2022 2:40 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र। भाकपा माले ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड को अपने पार्टी का पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है। राज्य इकाई के सदस्य एवं तहसील प्रभारी बिगन राम गोंड ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने बताया कि भाकपा माले दुद्धी विधानसभा क्षेत्र का पूरा समर्थन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हक हुकूमत की लड़ाई मैं योगदान करने और क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपना पार्टी का पूरा सहयोग समाजवादी के प्रत्याशी को दे कर पूरा सहयोग का वादा किया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तथा पूर्व राज्य मंत्री विजय सिंह गोंड ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा उनका सहयोग के लिए आभार व्यक्त करेगा और पूरा सहयोग करेगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment