:- व्यापार मंडल शत-प्रतिशत मतदान के लिए लिया शपथ
सोनभद्र:-राबर्ट्सगंज में व्यापार मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों की सहमति से जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में 6 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया और वही विधानसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान हेतु सभी पदाधिकरीयो ने सपथ ली। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में व्यापार मंडल हेल्प लाइन की
शुरूआत करने जा रहा है जिसमे कि 60 वर्ष से ऊपर व विकलांग लोगो को सुगमता से मतदान केंद्रों तक जाने और मतदान करने में कोई कठिनाई न हो सके तथा जिले के सभी व्यापारियों से अपील की जाएगी कि जो भी ग्राहक उनके दुकानों पर आते है उन्हें व सत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें।
व्यापार मंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 6 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया
---Advertisement---

