1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By:

On: Friday, February 25, 2022 1:37 PM

---Advertisement---

दुद्धी कस्बे के वार्ड नंबर 1 से अवैध गांजे के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र। जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब बनाने को बेचने सहित वांछित अभियुक्त/अपराधियों के धरपकड़ अभियान के क्रम में आज कोतवाली पुलिस ने सुबह मुखबिर की सूचना पर कस्बे के वार्ड नंबर 1 ने छापा मारकर 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को धर दबोचा । कोतवाली के एसएसआई विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कस्बे के वार्ड संख्या एक मैं छापा मारकर एक आरोपी को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी बाहर से गांजा लाकर अवैध रूप से बिक्री किया करता था। उन्होंने बताया कि गांजे के साथ संतोष कुमार पुत्र खदेरन निवासी वार्ड संख्या 1 को आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment