सोनभद्र में का बा, सदर भाजपा विधायक के उठ्ठक- बैठक क वीडियो वायरल बा,देखे पूरी वीडियो

By:

On: Wednesday, February 23, 2022 2:00 PM

---Advertisement---

त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक ने उठ्ठक – बैठक कर मांगी माफी

हाथ उठाकर त्रिवेद कार्यकर्ताओ ने किया माफ,भारी मतों से विजयी बनाने का दिया आश्वासन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा राबर्ट्सगंज 401 का त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन सिविल लाइन रोड पर स्थित विधानसभा कार्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश के विधायक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानूप्रताप शाही मौजूद रहे।
इस सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि भानू प्रताप शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, राबर्ट्सगंज विधानसभा प्रत्याशी भूपेश चौबे, विधानसभा प्रभारी बालेन्दुमणी त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला मंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।

कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि भानूप्रताप शाही ने कहा कि सबसे पहले झारखण्ड प्रदेश की जनता की तरफ से आप सभी त्रिदेव को सादर प्रणाम करते है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे को सबसे बेहतर बताया और कहा कि कोन क्षेत्र का बागेसोती गांव आजादी के बाद से सड़क और पुल के लिए तरस रहा था उसका समाधान सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। मिर्जापुर मंडल में सबसे अधिक कार्य किसी विधायक ने किया तो वह भूपेश चौबे ने किया। भाजपा के शासन में गुंडे माफिया जेल में हैं। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास देख कर विपक्ष की नीद हराम है ऐसे में वह सिर्फ दुष्प्रचार के अलावा और कुछ नही कर सकते

2017 की तरह भारी बहुमत से 2022 का चुनाव भी भूपेश चौबे को जनता जिताएगी। इस सम्मेलन में आये हुए बूथ लेबल एजेंट बूथ अध्यक्ष व बूथ प्रभारी अन्य कार्यकर्ताओ का उत्साह इस बात की गवाही दे रहा है की यहाँ पर पार्टी के सभी परिवार के सदस्य है। यह जान लीजिये की कार्यकर्ता व जनता और जनप्रतिनिधि लोकतंत्र के तीन अंग है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी उर्जा के साथ लगातार चार परीक्षाओं को पास करते हुए चले आ रहे है चाहे व लोकसभा हो विधानसभा हो या फिर पंचायत चुनाव सभी मे सौ प्रतिशत मैरिट के साथ पास हुए है। इस बार फिर पाचवें चक्र में भी सौ प्रतिशत मैरिट के साथ विधानसभा चुनाव की परीक्षाएं पास करेंगे। जब से मै आया हुं लगभग सैकडों बूथों से ज्यादा जगहो पर घुम चुका हूँ कार्यकर्ता पूरे उर्जा के साथ लगे है, इसलिए इस बार भी भूपेश चौबे भारी मतों से जीतेंगे और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और भूपेश मंत्री भी बनेंगे

त्रिदेव कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि भानु प्रताप शाही राबर्ट्सगंज विधानसभा के प्रत्याशी भूपेश चौबे ने सम्मेलन में आये सभी त्रिदेव कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मांगा और कहा कि जिस तरह से 2017 के चुनाव में आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपना आशीर्वाद दिया उसी तरह इस बार भी आपका आशीर्वाद मिले जिससे राबर्ट्सगंज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलें। वही आये हुए सभी कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर आशीर्वाद देने का आवाहन किया। इसके साथ ही पांच वर्ष के कार्यकाल में विधायक से हुई गलतियों पर त्रिदेवों से माफ करने का आवाहन किया तो वही विधायक से माफी मांगने को कहा तो भूपेश चौबे ने मंच पर खड़ा होकर दोनो हाथों से कान पकड़ कर उठा बैठक करके माफी मांगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने त्रिदेव कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि वे अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव के शेष 11 दिन का समय देकर काम करें आप सभी कार्यकर्ता बूथ जीतों चुनाव जीतो अभियान को आगे बढाये निश्चित रुप से हम सबकी जीत सुनिश्चित होगी त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पटेल, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित बिन्द, अरुण प्रताप सिंह, अजीत रावत, गोविन्द यादव, बलराम सोनी, अमरेश चेरो, अमरेश पटेल, विकास मित्तल, रविन्द्र केशरी,आलोक सिंह, महेश खरवार, बल्लू केशरी, बबलू , वरुण त्रिपाठी, दिलीप चौबे, अनुपम त्रिपाठी , संजय जायसवाल, पुष्पा सिंह , गीता देवी, अरुण प्रताप सिंह, विकास मिश्रा , सन्तोष शुक्ला , संदीप मिश्रा, अनिल सिंह , रमन सिंह , आलोक सिंह , रूबी गुप्ता, अंशु अग्रहरि सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी त्रिदेव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment