सोनभद्र:-रामगढ़ -खलियारी मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल को बीएचयू रेफर.कर दिया गया ,मृतकों में राकी निवासी शुभम शुक्ला(25), सेमरी निवासी अमन मिश्रा (22)और एक की शिनाख्त होना बाकी. घायलों के नाम हैं -रायपुर थाने के चकया निवासी दिनेश( 25) और आजाद ( 22)
घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, पन्नूगंज थानाध्यक्ष राजेश सिंह अस्पताल पहुंच गए। कुछ ही देर बाद सदर विधायक भूपेश चौबे, बसपा प्रत्याशी आशुतोष शुक्ला समेत कई नेता भी अस्पताल पहुंच गए।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा का कहना है कि सड़क हादसे में मृत दो की पहचान हो चुकी है।अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वही दोनों घायलों को एंबुलेंस से बीएचयू वाराणसी भिजवा दिया गया है।

