सोनभद्र: सोमवार की शाम लगभग पांच बजे सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ स्कूटी से हाथीनाला की तरफ से रेणूकूट आ रही थी। यह हादसा स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ पर हुआ।रेणुकूट चौकी पुलिस के मुताबिक हिडाल्को कालोनी निवासी दयाशंकर पाल अपनी पत्नी राजकुमारी देवी- 48 वर्ष के साथ हाथीनाला से स्कूटी से रेणुकूट आ रहे थे। जैसे ही वे चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर गांव के समीप पहुंचे तभी सड़क की पटरी न होने से किनारे अनियंत्रित होकर गिर पड़े। स्कूटी पर पीछे बैठी उनकी पत्नी सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया।इससे राजकुमारी देवी की मौके पर ही
दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से मृत महिला के घर कोहराम मच गया।
स्कूटी से गिरी महिला को ट्रेलर ने रौंदा, मौत
---Advertisement---

