बैंक में जेब कतरों ने बैंक ग्राहक के पॉकेट पर निशाना बनाया,गायब किए रुपये

By:

On: Saturday, February 19, 2022 2:41 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के औराही स्थित एक बैंक में जेब कतरों ने बैंक ग्राहक के पॉकेट पर निशाना बनाया। बेटी का केवाईसी कराने आए पिता का बैंक से पर्स गायब हो गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैरो बकौली ग्राम स्थित एक बैंक की शाखा में शनिवार को दोपहर कोतवाली क्षेत्र के केवटा तेन्दुई ग्राम निवासी संतोष जायसवाल अपनी पुत्री का बैंक में केवाईसी कराने आए हुए थे। बैंक के अंदर काउंटर पर खड़े होकर केवाईसी अपडेट करा रहे थे तभी पीछे से पाकिट मारो ने उनका पर्स गायब कर दिया। केवाईसी कराने के बाद जब उन्होंने अपना पाकिट चेक किया तो पर्स गायब था। पर्स में 8500 रुपये थे। मामले की सूचना शाखा प्रबंधक को दी तो शाखा प्रबंधक द्वारा सीसी टीवी फुटेज खंगाला गया। जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति बैंक से बाहर निकलते हुए देखे गए। संतोष द्वारा मामले की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment