मुख्य अभियंता ने किया कनहर परियोजना का निरीक्षण

By:

On: Thursday, February 17, 2022 3:05 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के निर्माण कार्यों का निरीक्षण मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने दोपहर में किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेड स्लूस,पुनर्वास कालोनी व मुख्य बांध के हो रहे कार्यों का टेक्निकली व भौतिक रूप से निरीक्षण किया उन्होंने मुख्य बांध स्पिल्वे पर हो रहे डेक स्लैब के कार्यों को देखा,निर्माण की धीमी गति देख कार्यदाई संस्था के लोगो को निर्देशित किया कि मार्च तक किसी भी दशा में 16 गेटों के स्लैब निर्माण को पूर्ण कर ले।मुख्य अभियंता ने डेक स्लैब के टेक्निकल पहलुओं पर गम्भीरता से अधीनस्थ अभियंताओं के साथ वार्ता किया।मुख्य अभियंता ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए धन का आभाव नहीं है कार्यों में तेजी लाएं ताकि तय समय में निर्माण पूर्ण हो सके।उन्होंने कहा मार्च तक डेक स्लैब का निर्माण पूर्ण हो जाएगा इसके बाद गेट लगेंगे।बाईं रॉक फिल डैम का कार्य बरसात बाद शुरू करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के उपरांत मुख्य अभियंता ने कार्यदाई संस्था व अधीनस्थ अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की।इस दौरान अधीक्षण अभियंता सीमांत कुमार दीपक कुमार अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वीर बहादुर सैयद मैनुद्दीन सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव राजकुमार जायसवाल त्रिलोकी झा नन्दलाल डीके कौशिक उदय भास्कर डीजीएम वर्मा सहित सम्बन्धित अभियंता उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment