घोरावल(पी डी)नामांकन के आखिरी दिन वृहस्पतिवार को नामांकन कक्ष न्यायालय जिलाधिकारी सोनभद्र में स्थापित कक्ष विधानसभा 400 घोरावल में कुल 6 अभ्यर्थियों तथा 3 पुराने अभ्यर्थियों द्वारा कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल किया गया । डॉ.अनिल कुमार मौर्य भाजपा , तथा विदेश्वरी सिंह राठौर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ,मोहन सिंह कुशवाहा बसपा द्वारा एक एक सेट में किया गया । आज रमाशंकर आम आदमी पार्टी तथा सुरजीत सिंह अपना दल (कमेरा वादी), राम चरन राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया द्वारा दो दो सेट में तथा दूर विजय (सुभासपा),रमेश मूल निवासी अधिकार पार्टी तथा बीरबल (जन अधिकार पार्टी ) द्वारा एक एक प्रति में नामांकन किया गया ।
वहीं आज किसी व्यक्ति द्वारा फार्म नही लिया गया। 400 घोरावल विधानसभा में कुल 30 अभ्यर्थियों द्वारा 44 नामांकन फार्म लिए गए और कुल 15 अभ्यर्थियों द्वारा 24 सेट में नामांकन किया गया ।
एक ही पार्टी जन अधिकार पार्टी की तरफ से दो अभ्यर्थियों रानी सिंह व बीरबल ने नामांकन किया है।
नामांकन के आखिरी दिन 6 लोगों ने किया नामांकन
---Advertisement---

