सोनभद्र:- बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव में बुधवार की सुबह नधीर (69) का शव सेमरिया मेन रोड पर मिला। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के स्वजन ने पुलिस को घटना की कोई सूचना नहीं दी।
ग्रामीणों ने नधीर का शव सड़क पर देखा तो ग्राम प्रधान को जानकारी दी। इस पर प्रधान समेत भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। लोगों ने मृतक की पहचान नधीर के रूप में की। वह घधरी गांव का निवासी था। नधीर अपनी बेटी के ससुराल डूमरहर जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शव अपने घर ले गए और उसका दाह संस्कार कर दिया।
सड़क के किनारे मिला वृद्ध का शव
---Advertisement---

