दुद्धी से श्रवण गोंड व जीत सिंह खरवार हो सकते हैं भाजपा के प्रत्याशी

By:

On: Tuesday, February 15, 2022 2:02 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र। वेटिंग मैं चल रहे भाजपा के प्रत्याशियों का एलान आज देर शाम या फिर बुधवार को दुद्धी विधानसभा के प्रत्याशियों का ऐलान होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी इस बार दुद्धी विधानसभा में अपना प्रत्याशी स्वयं चुनाव मैदान में उतारे गा। तमाम पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी का पत्ता खोला नहीं है ऐसे में माना जा रहा है कि आज मंगलवार की देर शाम तथा बुधवार को दुद्धी विधानसभा भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की प्रबल संभावना है। बताया जाता है कि पार्टी हाईकमान श्रवण गोंड और जीत सिंह खरवार को अपना प्रत्याशी बना सकता है। कईपार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद प्रत्याशीऔर कार्यकर्ता गांव गांव में प्रचार व्यस्त हो गए। लेकिन भाजपा का कोई कार्यकर्ता अभी तक चुनाव प्रचार में नहीं लगा है। लगता है कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्याशी की नामों का आस लगाए बैठे हुए हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment