सोनभद्र:-चोपन थाना क्षेत्र के जवारी डांड में शुक्रवार को कार के अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार एक घायल।तीन लोग बाल-बाल सुरक्षित बच गए।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार डब्लू श्रीवास्तव निवासी चोपन अपने कार द्वारा परिवार संग हाथीनाला क्षेत्र से चोपन की ओर आ रहा था।तभी अचानक जवारी डांड में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें डब्लू श्रीवास्तव घायल हो गए।जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा चोपन सीएचसी ले जाया गया।जबकि कार में साथ बैठे उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव व दोनो बच्चे बाल-बाल सुरक्षित बच गए।
अनियंत्रित होकर कार पलटी,एक घायल
---Advertisement---

