चोरी:-होसला बुलन्द चोरो ने रात के बजाय दिन में घर को बनाया निशाना, लाखो रुपये का सामान लेकर चम्पत

By:

On: Friday, February 11, 2022 1:32 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में बुधवार की दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कच्चे घर में गोदरेज की अलमारी में रखा चार लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरों ने चोरी कर लिया। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। मामले में पीड़ित रितेश मौर्या ने घटना की सूचना नजदीक के उभ्भा चौकी पर दी। सूचना मिलने पर देर शाम उभ्भा चौकी पुलिस द्वारा घटना का मुआयना किया गया। भुक्तभोगी रितेश मौर्या ने बताया कि घर से दो सौ मीटर दूर खेत पर टमाटर लगाया जा रहा था। बीवी बच्चों समेत वह खेत पर गया था। घर में कोई नहीं था। मकान तीन कमरों का है, कच्चा घर सीमेंट की सीट से छाया हुआ है। बताया कि दोपहर साढ़े बारह बजे वह घर से निकला था और शाम चार बजे करीब घर लौटा था। घटना उसी दौरान घट गई। रितेश मौर्या ने बताया कि जब वह शाम को घर लौटा तो देखा घर के मुख्य दरवाजे का ताला व कुंडी उखड़ी हुई पड़ी थी। भीतर जाकर देखा तो दूसरे वाले कमरे की कुंडी खुला था। सबसे भीतर वाले कमरे में अलमारी खुली हुई और सामान बिखरे पड़े थे। यह देख पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी का सबसे सुरक्षित जेवर रखने वाला भाग भी खुला पड़ा था। जिसमें रखा हुआ सोने का मंगलसूत्र लॉकेट, तीन नथिया, मांगटीका,तीन छोटे लाकेट, दो लौंग, तीन अंगूठी, एक सिकड़ी तथा चांदी के पैजनी, हांथ मेहंदी, तीन पायल, दो चाभी गुच्छा, करधनी, बच्चे का करधन छाड़ा सिकड़ी सब चोरी हो चुका था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment