घोरावल(पी डी)घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धनावल गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव कुएं में पाया गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिला के चुनार थाना क्षेत्र के मेंडहा गांव निवासी किशन (25) पुत्र लालधर की ननिहाल सोतिल में है। 3 महीने से वह सोतिल गांव में मामा लालता पुत्र जयकरण के यहां रहता था और मजदूरी किया करता था।लालता ने बताया कि किशन को शराब पीने की लत लगी थी।वह 4 दिन से घर पर नही आया था और गायब था।घर न पहुंचने पर लालता ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।इस पर लालता ने सोचा कि शायद वह चुनार चला गया होगा।बृहस्पतिवार सुबह धनावल में तालाब के पास एक कुएं में ग्रामीणों ने उसका शव देखा।उसे जानकारी मिली कि धनावल में कुएं में एक युवक की लाश मिली है।जब वहां वह गया था तो देखा कि उसके भांजे को का शव था, जो 4 दिन से घर पर नही गया था।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसका शव बाहर निकाला।प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह उन्हें सूचना मिली कि धनावल गांव में कुएं में शव मिला है।मृतक की शिनाख्त मिर्ज़ापुर जनपद के मेंडहा गांव निवासी किशन के रूप में हुई है।उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव
---Advertisement---

