मधुपुर/ सोनभद्र (शिवदास बर्मा)जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर संजय सिंह को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने तीन ताली में मारकर घायल किया
कोतवाली क्षेत्र के तीन ताली बहुआरा में अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया जानकारी के अनुसार डॉक्टर संजय सिंह पुत्र सूर्य नारायण सिंह निवासी बेला चुनार मिर्जापुर जिला अस्पताल में छह रोग विभाग में कार्यरत हैं आवास मधुपुर में है ड्यूटी से आते समय बहुआरा में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार इनके बाइक के सामने आकर इनको रुकवाया और रुकवाने के बाद गाली गलौज करने लगे उन्होंने बताया कि मैं पेशे से डॉक्टर हूं मधुपुर में रहता हूं तो मोटरसाइकिल सवार एक बोला कि चलो कहां रहते हो मैं देखता हूं तो इन्होंने अपने बाइक पर उसको बैठा लिया तीन ताली के पास आने के बाद सुनसान देखकर पीछे से बाइक सवार भी आ गया और दोनों मिलकर लाठी डंडे से इनको मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया किसी तरह शोर सुनकर अगल-बगल के लोगों ने आया तब हमलावर भाग गए और इन को उठाकर मधुपुर अस्पताल भिजवाया वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया
अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर संजय सिंह को मारकर किया घायल,रेफर
---Advertisement---

