सुर सम्राज्ञी,स्वर कोकिला भारत की पहचान लता मंगेश्कर दीदी के निधन से नगर के कलाकारों व नगरवासियों में शोक की लहर

By:

On: Sunday, February 6, 2022 12:43 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-सुर सम्राज्ञी,स्वर कोकिला भारत की पहचान लता मंगेश्कर दीदी के निधन की खबर सुनते ही नगर के कलाकारों व नगरवासियों में शोक की लहर छा गयी! सभी लोग स्तब्ध रह गए ! लता दीदी को विनम्र व अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देने के लिए नगर के कलाकारों व प्रबुद्धजनों ने नेहरू पार्क में शोकसभा का आयोजन किया,मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया व,पुष्प अर्पण किया गया व कैंडल जलाया गया !गायक कलाकार अभिषेक मिश्रा मस्ताना ने इसे देश की अपूर्णीय क्षति बताया, भजन गायक प्रतीक मिश्रा ने कहा कि लता दीदी हम सबकी सदा प्रेरणादायी रहेंगी,श्याम भजन गायक संजीव शर्मा जी ने कहा कि लता दीदी हम सबके हृदय में सदा जीवित रहेंगी,लोक गायक आशीष मधुर जी ने कहा लता दीदी की आवाज सदा हम सबके कानो में गूंजती रहेगी,सुर संगम संगीतालय के प्रबंधक विनीत नंदन जी ने कहा कि मेरे विद्यालय में आने वाले सभी छात्र लता को ही सुनते है व उनसे सीखते है व उनके सादगी से प्रभावित रहते है !इस मौके पर समाजसेवी,बसन्त,आनंद तिवारी गणेश पांडेय की भी उपस्थिति रही !

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment