घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-नगर के सराफा व्यापारी पन्नालाल से रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी है। न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। भयभीत व्यापारी ने पुलिस को सूचना देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। सोनभद्र में सराफा व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार की सुबह अज्ञात बदमाश ने फोन से रुपये न मिलने पर व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। भयभीत व्यापारी ने पुलिस को सूचना देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना से नगर के अन्य व्यापारी भी सहमे हुए है। घोरावल नगर के वार्ड नंबर 10 चांदी वाले मोड़ पर पन्नालाल की घर में ही सराफा की दुकान है। व्यापारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे उनके मोबाइल नंबर एक फोन आया। फोन करने वाले ने एक करोड़ रुपये की मांग की। कहा कि यह रुपये उसे शीघ्र नहीं दिए गए तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। इतना कहते ही बदमाश ने फोन काट दिया और उसका नंबर भी बंद हो गया। रंगदारी मांगने से सहमे व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से घटना की जानकारी ली। नंबर को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बाबत कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच की जा रही है।
अज्ञात व्यक्ति ने सराफा व्यापारी के फोन पर एक करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी,न देने परअंजाम भुगतने दी चेतावनी
---Advertisement---

