एक माह बाद फिर से खुलेंगे हाईस्कूल से ऊपर वाले विद्यालय,गाइडलाइन जारी

By:

On: Sunday, February 6, 2022 2:43 AM

---Advertisement---

लखनऊ:-कोरोना की वजह से प्रदेश में एक माह से ज्यादा समय से बंद चल रहे स्कूल-कॉलेज सोमवार से खुलेंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोमवार से कक्षा नौ से ऊपर के सभी स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थाओं का संचालन शुरू कर दिया जाए। शासनादेश में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। कक्षा 8 तक के स्कूलों पर फैसला बाद में किया जाएगा।
बताते चलें कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ ही दिसंबर के अंतिम सप्ताह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेजों की बंदी 6 फरवरी तक बढ़ा दी थी। इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए थे।वहीं अपर मुख्य सचिव का कहना है कि कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए सोमवार से शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment