अज्ञात वाहन के धक्के घायल युवक की मौत

By:

On: Saturday, February 5, 2022 12:30 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र | शुक्रवार की रात्रि थाना रॉवर्ट्सगंज क्षेत्र के बभनौली गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार 6 वर्षीय लाडो पुत्री विष्णु सिंह निवासी मूर्धवा ,रेनुकूट की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी|जबकि बाइक चालक उसका मामा कोतवाली दुद्धी के धनौरा गांव निवासी उपेन्द्र सिंह 22 पुत्र अखिलेश सिंह निवासी धनौरा दुद्धी गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजी थे।आज सुबह धनौरा गांव निवासी मृतक उपेंद्र सिंह का शव निजी वाहन से परिजन पैतृक गांव धनौरा लेकर आये घटना को सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया , दोपहर बाद मृतक का शव कनहर नदी तट पर दाह संस्कार कर दिया गया|बताया जाता है कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी उपेंद्र अपनी बहन ममता पत्नी विष्णु सिंह व 6 वर्षीय भांजी व 3 वर्षीय भांजा को बाइक पर बैठाकर शाम 7 बजे रेनुकूट से मधुपुर के लिए निकला था कि रात्रि साढ़े 9 बजे किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया , घटना में भांजी लाडो की मौत ऑन स्पॉट हो गयी वहीं मामा उपेंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया ,तथा बहन ममता व 3 वर्ष का पुत्र बाल बाल बच गया|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment