सोनभद्र:-शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे के करीब थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के अंतर्गत बभनौली ग्राम पंचायत के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गयी। बाइक पर सवार रेनुकूट निवासी 7वर्षीय लाडो पुत्री विष्णु सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि
बाइक चालक उपेन्द्र सिंह (18वर्ष) पुत्र अखिलेश सिंह निवासी धनवरा-दुद्धी गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। मृतक रिश्ते में मामा-भांजी थे।
घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
अपडेट:-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
---Advertisement---

