अपडेट:-जिले में दो महिला सहित चार ने लगाई फाँसी,मौत

By:

On: Thursday, February 3, 2022 2:52 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-पहली घटना
सलखन(सरफुद्दीन)चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव के टडहरिया टोले में बुधवार की देर रात दम्पति पति-पत्नी का शव उन्हीं के घर में बांस के बडेर में रस्सी के सहारे लटकता मिलने से गांव मे अपरा तफरी मच गयी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल चोपन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए दोनो शवो को उतार कर अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई मे जुट गयी है। बताया जाता है चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी किशन पुत्र(22) लक्ष्मण उसकी पत्नी शिवकुमारी (19) अपने ही घर मे कुर्सी के सहारे बाँस के बल्ली मे रस्सी के फंदा से झूलते मिले रात्री लगभग 9:00 बजे परिवार के अन्य सदस्यों ने इनको आवाज लगाई दरवाजा न खुलने पर परेशान होकर किसी प्रकार से दरवाजा को खोलकर देखा तो आवाक रह गये घटना की जानकारी होते ही पुरे गांव मे सनसनी मच गयी लोगो की भीड उमड़ पड़ी। गांव के लोगो के मुताबिक मृतक दंपति में कुछ समय से आपस में बाद विवाद चल रहा था हालकी सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी ने बताया है कि मृत दम्पति का शव कब्जे मे लेकर गहनता से जांच कर दोनो शवो को अंत परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।जिससे मौत का असल कारण स्पष्ट हो सके।

कोन(जय दीप गुप्ता ब्यूरो)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला भुईयां बस्ती में बुधवार की रात अपने ही घर में साड़ी के फंदे से लटकता महिला का शव मिला घटना की सूचना प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई।थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि बुधवार की रात करीब सात बजे प्रधान द्वारा सूचना मिली की कचनरवा के भुइया बस्ती निवासी 22 वर्षीय मंजू देवी पत्नी रविशंकर भूईयां का शव अपने ही कमरे मे बडेर से लटकता मिला है सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची जहा स्थानीय लोगो की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया और आवश्यक करवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।आगे थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है की आए दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था जिससे छुब्द होकर पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। वही मिली जानकारी के अनुसार घर में सिर्फ पति पत्नी ही रहते थे घटना के वक्त पति चंदा लेने हेतु गांव में निकला था उसी बीच घटना हो गई मृतक महिला का मायका हिराचक महुली है उन्हे सुचना दिया गया है ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला के सास ससुर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

युवक ने पेड मे फांसी लगाकर की आत्महत्या

चोपन(अशोक मद्देशिया)थाना जुगैल क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जुगैल टोला पिपरा मे एक युवक ने आम के पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपी भारती पुत्र बसही भारती उम्र 38 वर्ष लगभग अपने पारिवारिक कलह के कारण फाँसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर लिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया
इस घटना कि सूचना थाना जुगैल पर मिलते ही तत्काल जुगैल थाना प्रभारी डी0 को0 चौधरी,एसआई कमला यादव सहित अन्य सिपाही पहुचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment