नशीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

By:

On: Thursday, February 3, 2022 2:12 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
थाना शाहगंज के एसएसआई नागेंद्र राय के अनुसार प्रेम लता 33वर्षीय पत्नी आनंद निवासी रैपुरा ने बुधवार की सुबह किसी बात पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वह चीखने-चिल्लाने लगी। तब परिजनों को उसके जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी हुई तो वह लोग उसे आनन-फानन में लेकर पास के ही एक एक निजी अस्पताल ले गए। वहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टर ने बनारस रेफर कर दिया। बनारस ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुन: इस बात की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद महिला के घर पहुंच कर पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। महिला के जहर खाने के कारण का पता नहीं चला

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment