दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र)दुद्धी विकास खण्ड के ग्राम डूमरडीहा में बीती रात्रि एक किसान के खलिहान में बंधे जर्सी बैल की धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दिया गया था ।जा आज अलसुबह 6 बजे पशु स्वामी सुबह उठकर बैल को खोलने के लिए गए तो देखा कि खून से लथपथ औधे मुंह बैल गिरा पड़ा हुआ है। और काफी खून दिख रहा था जिसे देखकर पशु स्वामी उमाशंकर मौर्य पुत्र शीतल निवासी ग्राम डूमरडीहा देखकर आवक रह गया और चीखने चिलाने लगा जिसे सुनकर आसपास के लोगों दौड़े । स्थानीय लोगों की मदद से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को सूचना दी गई वहीं पशु की हत्या सुनते ही उसे देखने की भीड़ उमड़ गई।पशु स्वामी ने डायल 112 को बैल की हत्या की सूचना दिया।।सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दुद्धी रामाशीष
यादव,कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह की पुलिस टीम ने पशु विभाग को सूचना दिया। पशु विभाग के फार्मेसिस्ट अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच मृतक बैल का हत्या का सैंपल लिया ग्रामीणों के सहयोग से घर से 2 किलोमीटर दूर मिट्टी में प्रशासन व पशु विभाग की उपस्थिति में बैल को दफना दिया गया, इस मौके पर एसआई जयप्रकाश शर्मा विमलेश सिंह,संदीप रॉय,सहित पुलिसकर्मि ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र,संतोष मौर्य, पशुफार्मासिस्ट अनिल कुमार,मोनू सिंह संजू तिवारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।।
ब्रेकिंग न्यूज:-मड़ई में बंधे जर्सी बैल की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर किया हत्या,हड़कंप
---Advertisement---

