दो उचक्के ने चिकित्सक का रुपये से भरा बैग लेकर हुए फरार,वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

By:

On: Wednesday, October 20, 2021 1:10 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल में चिकित्सक के साथ छिनैती होने से नगरवासियों में दहशत व्याप्त हो गया। घोरावल नगर पंचायत में नगर के चिकित्सक रमाशंकर सिंह नगर के शीतला मंदिर के पास अपनी डिस्पेंसरी चलाते हैं। सोमवार की शाम अपना क्लीनिक बंद कर अपने आवास पर शाम 7:30 बजे के लगभग नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 में अपने घर गए। दरवाजा खोलने के बाद कमरे में रुपये से भरा बैग रखकर बिजली स्विच ऑन कर रहे थे। इसी दौरान घात लगाए उचक्के ने चिकित्सक का रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में साढ़े तीन हजार से चार हजार रुपये लगभग थे। बल्ब जलने के बाद बैग लेकर भागते व्यक्ति को देख चिकित्सक द्वारा शोर किया गया।आसपास के दो लोगों को चिकित्सक के घर से भागते हुए देखा गया। संपूर्ण घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।नगर में शाम के वक्त व्यस्त मोहल्ले से इस तरह की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। तथा नागरिकों में आक्रोश है। इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव ने बताया कि उनके संज्ञान में अभी शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment