विंढमगंज(राकेश केशरी) 20वी जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुटबेढवा गांव निवासी छात्र मोनिश केसरी उम्र 17 वर्ष लगभग पुत्र अमित केसरी निवासी का चयन हुआ है बॉर्डर से क्षेत्र से 11 किलोमीटर दूर सट्टा झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत बंशीधर नगर में स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र हैं इनका जालंधर पंजाब में आगामी 20 से 25 अक्टूबर तक होने वाले खेल में भाग लेंगे झारखंड की टीम में मोनिश केशरी का चयन 70kg के लिए हुआ है विद्यालय में अध्ययनरत छात्र का चयन होने पर विद्यालय के चेयर पर्सन नूरजहां बेगम, निर्देशक मुमताज राही, मंजूर राही, श्री नागेंद्र प्रसाद सिंह अन्य शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं ने मोनिश केशरी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी ,पर्व मेन भी विद्यालय के कई छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों मेडल प्राप्त कर चुके हैं विद्यालय के छात्र आमीर रेमाज खेलो इंडिया में चयन हो चुका है !जो आज पटियाला पंजाब एस ए आई सेंटर में प्रतियोगिता का विजेता ओलंपिक में भारत देश को गौरवान्वित करने वाले नीरज चोपड़ा ,हेमा दास, मीराबाई, चानू रहा है विद्यालय खेल के क्षेत्र में नया पहचान बना रहा है होनहार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का नाम पूरे विश्व पटल पर आने के लिए कृत संकल्प है वही मोनिश केसरी का चयन होने पर आसपास क्षेत्र के लोग उनके निवास जाकर शुभकामनाएं और बधाइयां देने में मोनू जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कमी नहीं है सिर्फ संसाधन नहीं होने के कारण प्रतिभा दब जा रही है बड़े ही सौभाग्य की बात है कि मोनिश केसरी के माता और पिता कठिन परिश्रम करके अपने बच्चे का नामांकन अच्छे विद्यालय में कराया जिसका परिणाम है कि आज बच्चे के अंदर दबी प्रतिभा को निखारने के लिए चयनित हो सका सन क्लब सोसायटी के संयोजक प्रभात कुमार गुप्ता, अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता सहित पूरी टीम ने उक्त छात्र के घर पहुंच कर शुभकामनाएं दी इस दौरान पूरे घर में खुशी का माहौल था मौके पर विकास जायसवाल, राजेश गुप्ता, सुमन गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, महेंद्र प्रसाद ,रुपेश केसरी, राकेश केसरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे
विंढमगंज निवासी मोनिश केशरी का जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में चयन होने पर क्षेत्र में खूशी शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
---Advertisement---

