सोनभद्र:मनरेगा में फर्जी जॉब कार्ड भर कर उसका भुगतान करने के आरोप में घोरावल विकास खंड के जमगई ग्राम पंचायत के सचिव को निलंबित कर दिया गया है। फर्जी जॉब कार्ड को निरस्त करते हुए भुगतान किए गए 55,884 रुपये की वसूली सचिव, ग्राम प्रधान और मनरेगा के तकनीकि सचिव से किए जाने का निर्देश दिया गया है।
जमगाई ग्राम पंचायत में नाबालिगों के जॉब कार्ड बना और फर्जी मस्टर रोल भरने कर उक्त धनराशि हड़पने का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र डीएम अभिषेक सिंह को दिया गया था। डीपीआरओ विशाल सिंह के अनुसार इस मामले की जांच डीएम के निर्देश पर सहायक निदेशक मत्स्य ने की। उनकी ओर से सौंपी गई जांच रिपोर्ट पर डीएम के निर्देश पर जमगई के ग्राम पंचायत सचिव शिवम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। रोजगार सेवक को कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही उक्त धनराशि की वसूली ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकि सहायक मनरेगा से किए जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त धनराशी तीनें से बराबर-बराबर वसूली जाएगी।
नाबालिगों के बना दिए फर्जी जॉब कार्ड और फर्जी मस्टर रोल, सचिव निलंबित
---Advertisement---

