मर्डर-चाचा चाची ने भूत प्रेत के शक में भतीजे को फावड़े से मार डाला

By:

On: Monday, October 18, 2021 6:05 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में चाचा व चाची ने मिलकर रविवार की देर रात भतीजे को फावड़े से मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि एक गाय के मर जाने से विवाद व घटना का कारण बना। रविवार की रात साढ़े बारह बजे के लगभग लक्ष्मणपुर गांव निवासी विनोद कोल 30 वर्ष की हत्या कर दी गई। विनोद की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसके चाचा लक्ष्मण उर्फ बावन कोल तथा चाची बुधनी रहे। घटना की सूचना पुलिस को रात 2 बजे मिली। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। जहां युवक विनोद की हत्या हो चुकी थी।लक्ष्मणपुर गांव निवासी पियारे, लक्ष्मण और राधे तीन भाई हैं। तीनों का परिवार अगल-बगल ही रहता है। करीब तीन दिन पहले लक्ष्मण कोल की गाय बीमार हो गई और बाद में मौत हो गई। अचानक गाय की मौत से सन्न परिवार ने एक ओझा से सम्पर्क किया तो उसने गाय पर जादू-टोना किए जाने की बात कही।आरोप है कि ओझा ने इसके लिए पड़ोस में रह रहे छोटे भाई राधे के पुत्र विनोद (35) को जिम्मेदार बताया। विनोद के बड़े भाई पप्पू के मुताबिक रविवार  रात करीब एक बजे लक्ष्मण और उसकी पत्नी बुधनी ने विनोद को घर के बाहर बुलाया। बाहर निकलते ही फावड़े से उसके सिर और गर्दन पर वार कर दिया।
गंभीर चोट से विनोद मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन पहुंचे तो आरोपी चाचा-चाची फरार हो गए। विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि आरोपी चाचा चाची के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार दोनों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment