रॉबर्ट्सगंज में रावण दहन की तैयारियां पूरी,25फुट का बनाया गया रावण

By:

On: Friday, October 15, 2021 6:23 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:दशहरा के दिन शुक्रवार को जिले में रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सबसे ऊंचा रावण चोपन में 86 फिट का बनाया जा रहा है जो कि आकर्षण का केन्द्र होगा। पूरे जिले में 77 स्थानों पर शुक्रवार शाम को रावण दहन किया जाएगा।

रॉबर्ट्सगंज:-नगर के रामलीला मैदान में रावण दहन का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। दशहरा का रावण दहन को लेकर रामलीला समिति रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। समिति के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि विगत वर्षों से इस वर्ष रावण के पुतले के आकार में बढ़ोत्तरी की गई है, जो कि लगभग 25फिट ऊंचा बनाया गया है। भरपूर मनमोहक आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है। पूरे मैदान को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।रामलीला मैदान में होने वाला रावण दहन लोगों के बीच हमेशा से कौतूहल का विषय बना रहता है क्योंकि यहाँ का पुतला पूरे जनपद में मशहूर है। इसे बैरिंग लगा कर बनाया जाता है कि जिसका पूरा गरदन चारों दिशाओं में घूमता है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment