– करीब 10 दिन से थे बीमार, प्लेटलेट हो गया था कम
सोनभद्र। जिले के नगवां ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत कैलाश नाथ (59) की गुरुवार की देर रात मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उनके निधन की खबर से शोक की लहर छा गई। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन से कैलाश नाथ की तबियत खराब चल रही थी। उनका प्लेटलेट काफी कम हो गया था। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा है। आशंका जाहिर की जा रही है कि उन्हें डेंगू की शिकायत हो गई थी। उनके निधन पर पंचायत राज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक जताया है।
सोनभद्र के एडीओ पंचायत का वाराणसी में निधन
---Advertisement---

