एक मंडप में 225 गरीब कन्याओं के हाथ होंगे पिले

By:

On: Friday, October 15, 2021 1:56 AM

---Advertisement---

18 अक्तूबर को सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी होने का समयअब 21 अक्तूबर को

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जल्द ही 225 बेटियों के हाथ पीले होंगे। नवीन मंडी परिसर राबर्ट्सगंज में 21 अक्तूबर को होने वाले इस आयोजन के लिए शासन स्तर से एक करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। डीएम अभिषेक सिंह ने कई अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 गरीब कन्याओं की शादी होगी। शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। जांच में जो कन्याएं पात्र पाई जाएंगी उन्हीं की शादी होगी। 225 की शादी में खानपान और कन्याओं को अनुदान की धनराशि देने के लिए बजट उपलब्ध करा दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि राबर्ट्सगंज नगर स्थित नवीन मंडी परिसर में पहले 18 अक्तूबर को सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी होने का समय निर्धारित था, मगर अब इसे 21 अक्तूबर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शादी में 225 से अधिक निर्धन कन्या और वर आएंगे तो उनका भी विवाह संपन्न कराया जाएगा। शासन से प्रत्येक कन्या की शादी के लिए 51 हजार की दर से 225 बेटियों की विवाह के लिए धन भेजा गया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment