दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल

By:

On: Thursday, October 14, 2021 3:21 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:बुधवार की देर शाम स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोतिल गांव में दो बाइकों की भिड़ंत होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे कुसुम्हा निवासी मोतीलाल (50) पुत्र साधु सिंह, अमरजीत (22) पुत्र ओम प्रकाश और सोतिल गांव निवासी श्रीकांत (45) पुत्र रामगुली व उनके पुत्र शिवकुमार (18) को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनके स्वजनों ने एंबुलेंस द्वारा भर्ती कराया। स्वजनों ने बताया कि सोतिल गांव में दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में मोतीलाल की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment