मूर्धवा बीजपुर मार्ग पर उड़ती धूल से जीना हुआ मुश्किल

By:

On: Thursday, October 14, 2021 1:48 AM

---Advertisement---

(सत्य पाल सिंह)
म्योरपुर, सोनभद्र,मूर्धवा बीजपुर मार्ग के गड्ढो को भरे जाने में लोकनिर्माण विभाग द्वारा गिट्टी व मिट्टी काव उपयोग सड़क किनारे के रहवासियों,यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है,मिट्टी धूल बन उड़ रही है जो लोगो के रसोई तक पहुच रही है,वही उड़ती धूल के कारण दोपहिया चालको के लिये भी मुसीबत बन गई है।
उक्त मार्ग जो गड्ढो का पर्याय बन चुका था,काफी प्रयासो के बाद विभागीय अधिकारियों नींद खुली तो गिट्टी व मिट्टी डाल गड्ढो को भरा गया,गिट्टी के साथ भसी डाली गई होती तो धूल न उड़ती,वाहनों के आवागमन से हर तरफ धूल ही धूल छाया हुआ है आश्रम मोड़ के पास तो चलना भी मुश्किल हो चला है,धूल के कारण लोग सांस लेने में परेशानी महसूस कर रहे है,ग्रामीण विजय,रामशंकर,रामदेव,शिव प्रसाद,शाह मुहम्मद,अनिल ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए नियमित रूप से पानी छिड़काव किये जाने की मांग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment