दुद्धी/ सोनभद्र| शनिवार की शाम खनन विभाग की टीम ने विंढमगंज – दुद्धी मार्ग एनएच 39 पर संदिग्ध प्रपत्रों पर परिवहन होते तीन ओवरलोड बालू लदी ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया और दुद्धी कोतवाली को सुपुर्दगी देते हुए मंडी परिसर में खड़ा करा दिया|कार्रवाई के बाद भी झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से क्षेत्र में अवैध व ओवरलोड बालू का परिवहन बदस्तूर जारी है|
खनन निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह कल विंढमगंज में मालिया नदी से हुए बालू खनन की जांच में आये आये थे कि वहां से वापस होते समय ओवरलोड बालू का परिवहन होते तीन ट्रकों को की जांच की और खामियां पाते हुए तीनों ट्रकों को सीज कर दिया ,तीनों ट्रकें को सुपुर्दगी कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने तीनों ट्रकों को कृषि मंडी दुद्धी में खड़ा करा दिया | खनन विभाग की कार्रवाई के बाद भी झारखंड से ओवरलोड बालू का परिवहन जारी है ,आज दिन भर ओवरलोड ट्रकें झारखंड से क़स्बा होते हुए जिले को रवाना हुई|
संदिग्ध प्रपत्रों पर झारखण्ड से ओवरलोड बालू लेकर आ रहे तीन ट्रक सीज,ओवरलोड परिवहन बदस्तूर जारी
---Advertisement---

