गुलालझरिया- लीलासी खुर्द मार्ग पर उड़ रहे धूल से ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल

By:

On: Monday, October 11, 2021 1:41 AM

---Advertisement---

प्रदर्शन टैंकर से पानी छिड़काव किये जाने की उठाई मांग

पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा सड़क का कराया जा निर्माण ,सोलिंग व स्टोन डस्ट बिछाकर भूल गया ठीकेदार

दुद्धी/ सोनभद्र| पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा गुलालझरिया भट्टी मोड़ से लीलासी खुर्द तक बनाई जा रही सड़क पर उड रहे धूल के गुबार से ग्राम वासियों सहित राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है|ग्रामीणों ने आजिज आकर आज विभाग व ठीकेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द सड़क निर्माण होने तक इस पर टैंकर के माध्यम से पानी छिड़काव का मांग किया है |ग्रामीण राम नाथ यादव , दिनेश कुमार , सोनू ,राजेश ,रामऔतार ,राकेश कुमार आदि का कहना है कि यह सड़क बिजी मार्ग है वाहनों के आवाजाही से धूल का गुबार उड़ रहा है यहां तक कि आगे की सड़क तक नहीं दिखाई दे रहा है| प्रतिदिन ग्रामीण उड़ रहे धूल को फांक रहे है और सांस की बीमारियों से ग्रसित हो रहे है | उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर उक्त सड़क पर नियमित पानी छिड़काव का मांग किया है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment