घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय तहसील से सटे मध्य प्रदेश के एक गांव में पेड़ पर से बालक नीचे गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय सरहद के सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के फुटहड़वा गांव निवासी पुष्पराज (10) पुत्र गोपाल रविवार को गांव में चिलबिल के पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। बेहतर उपचार के लिए उसके परिजन उसे लेकर अन्यत्र चले गए।
Singrauli News
Latest News
---Advertisement---

