कलयुगी पुत्र ने मॉ का तोड़ा पैर

By:

On: Monday, October 11, 2021 1:31 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी गांव में पारिवारिक विवाद में बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी ग्राम पंचायत के सेमरा खुर्द गांव निवासी रामकली (60) पत्नी मुन्नीलाल को उनके परिजनों ने घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल महिला के पुत्र दयाशंकर ने बताया कि परिवार में बंटवारे का विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर छोटे भाई ने मां को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रामकली को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment