ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

By:

On: Sunday, October 10, 2021 8:18 AM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र| कोटवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव पंचायत भवन के पास आज दोपहर एक बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ऑन स्पॉट मौत हो गयी,घटना को देख ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए दौड़ाया की चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया|जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय रंजन पुत्र बासुदेव गोंड निवासी डूमरडीहा पंचायत भवन की तरफ जा रहा था कि आज दोपहर साढ़े बारह बजे सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे युवक का सिर फट गया और मौके पर ऑन स्पॉट मौत हो गयी , ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुँचे कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने घटना के बावत ग्रामीणों से पूछताछ की और घटना की छानबीन में जुट गए है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment