ऑपरेशन कर डॉक्टर ने बकरी के पेट से मृत बच्चा निकाल बकरी की जान बचाई

By:

On: Sunday, October 10, 2021 1:34 AM

---Advertisement---

बीजपुर(बग्घा सिंह),सोनभद्र , स्थानीय बाजार स्थित एक गर्भवती बकरी के पेट मे बच्चा मर जाने के बाद बकरी की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन कर मृत बच्चा निकाल कर बकरी की जान बचा ली। इस बाबत पशु चिकित्साधिकारी बीजपुर डॉ हेमंत कुमार ने बताया कि कयामुद्दीन पुत्र जमींदार खां की बकरी गर्भवती थी उसके पेट मे बच्चा मर गया था जिससे बकरी की हालत गम्भीर हो गयी थी। पशु पालक की सूचना पर चिकित्सक ने मौके पर पहुँच बकरी का जांच पड़ताल कर तत्काल पेट का ऑपरेशन कर मृत बच्चा बाहर निकाल कर बकरी की जान बचा ली। डॉक्टर के इस प्रयास की पशु पालक बाजार सहित सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment